कलेक्टर कैसे बने – कलेक्टर बनने के लिए क्या करे जानिए हिंदी में

Comments · 299 Views

आज के इस Article में हम चर्चा करने जा रहे हैं, कि Collector kaise bane (कलेक्टर कैसे बने) दोस्तों Collector किसी भी जिले का सबसे बड़ा पद हो

आज के इस Article में हम चर्चा करने जा रहे हैं, कि Collector kaise bane  दोस्तों Collector किसी भी जिले का सबसे बड़ा पद होता है। इसे अधिकतर district magistrate यानी कि DM के नाम से भी जाना जाता है। DM के बाद SDM का पद आता है।

Collector कौन होता है तथा इसके कार्य क्या है? 

Collector एक उच्च अधिकारी और अत्यंत सम्माननीय पद होता है। यह किसी भी जिले का सबसे उच्च पद होता है और Collector को कई बार IAS कहकर भी संबोधित किया जाता है।

जिले की Collector को कई सारे महत्वपूर्ण अधिकार दिए जाते हैं जिनमें की जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखना, उसके लिए जरूरी कदम ऊठाना, जरूरत पड़ने पर कर्फ्यू लगाना, धारा 144 लागू करना, इसके साथ ही जिले में विकास सम्बंधित कार्य करवाना, क्षेत्र में चल रही सभी योजनाओ पर नजर रखना, उनकी निगरानी करना इत्यादि शामिल होता है। 

जिले में भूमि या राजस्व से संबंधित सभी कार्य Collector द्वारा देखे जाते हैं। कई बार भूमि संबंधित विवादों पर फैसला भी Collector द्वारा सुनाया जाता है। इसके अलावा क्षेत्र में कार्य कर रहे तहसील दार, नायब तहसील दार, पटवारी, कानूनगो इत्यादि का स्थानांतरण और अवकाश की जिम्मेदारी तथा उनके कार्य पर नजर रखना भी Collector का ही कार्य होता है। जिले की सरकारी संपत्ति की देखभाल की जिम्मेदारी तथा time to time maintenance की जिम्मेदारी भी Collector की होती है। 

Collector की सैलरी कितनी होती है?

एक Collector का मासिक वेतन लगभग ₹95,000 से लेकर ₹1,20,000 तक होता है। लेकिन यह राज्य अनुसार अलग अलग होता है। वेतन के अलावा एक Collector को सरकारी आवास तथा भत्ते की सुविधाएं भी मिलती है। एक Collector को सरकारी आवास के साथ-साथ बिजली का बिल, cook, माली, नौकर, सरकारी गाड़ी, driver तथा security इत्यादि की सुविधा फ्री में दी जाती है। 

(कलेक्टर कैसे बने)

Collector बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ?

Collector बनने के लिए उम्मीदवारों को एक जटिल process से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन उसके पहले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी जरूरी है –

Qualification – 

12वीं के बाद आप किसी भी subject से graduated होने चाहिए। यदि आप अपने graduation के अंतिम वर्ष में UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं तो भी आप योग्य माने जाएंगे। 

Nationality – 

सिविल सेवा परीक्षा में केवल भारत के मूलनिवासी ही आवेदन कर सकते हैं। NRI उम्मीदवार इस परीक्षा में नहीं बैठ सकते। 

Age Criteria –

यदि आप general category के उम्मीदवार है तो आपकी आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में 3 वर्ष की छूट का प्रावधान दिया है अर्थात OBC श्रेणी के उम्मीदवार 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Sc-st श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है अर्थात sc-st श्रेणी के उम्मीदवार 21 से लेकर 37 वर्ष के बीच परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Collector बनने के लिए apply कैसे करें ?

Collector बनने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को requirement आने का इंतजार करना होता है। जैसे ही requirements आती है वैसे ही सरकार द्वारा इसे UPSC की आधिकारिक website पर update किया जाता है। इस आधिकारिक website से ही आपको आवेदन form भरकर online submit करना होता है। नीचे हमने आपको step by step बताया है कि आप online आवेदन कैसे कर सकते हैं –

Step no 1 

सबसे पहले step में आपको UPSC की आधिकारिक website पर जाना होगा।

Step no 2 

इस आधिकारिक website के home page में आपको “updates” नामक tab दिख रहा होगा। आपको इस tab पर click करना है। 

Step no 3 

अब आपके सामने कई सारे option खुल जाएंगे जिसमें से आपको apply online के option पर click करना है। 

Step no 4 

इसके बाद आपको online registration for various examination के option पर click करना होगा। 

For more information, please visit

https://www.hindi.bloggistan.com/collector-kaise-bane/

Comments